नोएडा (Noida) और Greater-Noida के 149 गाँवों के किसान अपनी ज़मीन के मुआवजे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि ज़मीन अधिग्रहण के दौरान उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया और उन्हें विकसित भूखंड भी नहीं मिले

Delhi-noida protest
Delhi-Noida Protest

UCC bill in rajasthan

आज का प्रदर्शन (Today’s Delhi-Noida farmers protest update):

आज यानी 8 फरवरी को हज़ारों किसान संसद कूच करने के लिए निकले हैं। किसानों ने महामाया फ्लाईओवर के पास इकट्ठा होने के बाद चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन के कारण आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई है।

किसानों की मांगें (Farmer’s Demands):

  • 1997 के बाद के सभी किसानों को बढ़ी दर से मुआवजा दिया जाए।
  • किसानों को 10 प्रतिशत विकसित भूखंड दिया जाए।
  • आबादी जैसी है, वैसी छोड़ी जाए।
  • विनियमितीकरण की 450 वर्गमीटर सीमा को बढ़ाकर 1000 वर्ग मीटर किया जाए।
  • भूमि उपलब्धता न होने के कारण पात्र किसानों के 5 प्रतिशत आबादी भूखंड भू-लेख विभाग में नहीं रोके जाएंगे। उनका नियोजन किया जाए।
  • भवनों की ऊंचाई को बढ़ाने की अनुमति दी जाए।
  • 5 प्रतिशत विकसित भूखंड पर व्यावसायिक गतिविधियां चलने की अनुमति दी जाए।

Join News-Rajasthan whatsapp channel for latest updates 

प्रशासन का रुख (Reaction of law & enforcement):

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी है। वहीं, नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Shares: