देवस्थान विभाग (Devsthaan Vibhaag), राजस्थानं सरकार के जारीं पत्र मे अयोध्या में भगवान श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने के संदर्भ में अराजकीय मंदिरों में भी व्यवस्था कराने के संबंध मे बताया गया है।

Devsthaan Vibhaag
Devsthaan Vibhaag

देवस्थान विभाग (Devsthaan Vibhaag) द्वारा जारी कीये गए पत्र मे मे लिखा गया है:

“महोदय,
उपर्युक्त विषयान्तर्गत निर्देशानुसार लेख है, कि दिनांक 22.01.2024 को अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में राज्यभर के समस्त राजकीय मंदिरों में विशेष सजावट / विद्युत रोशनी सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
उपरोक्त के संदर्भ में राज्यभर के समस्त अराजकीय मंदिरों में भी निम्नांकित व्यवस्थाओं / गतिविधियों के आयोजन हेतु समस्त उपखण्ड अधिकारियों / पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्वायत्त शासन विभाग / अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करने का श्रम करावें:-
1. समस्त मंदिरों एवं मंदिर परिसरों की साफ-सफाई। 2. मंदिर परिसर में सजावट एवं रोशनी किया जाना, जिसमें रोशनी हेतु
मिट्टी / गाय के गोबर के दीपक का प्रयोग किया जाना।
3. मंदिर परिसर में सत्संग / सुन्दरकांड / हनुमान चालीसा का पाठ करवाया जाना।
4. अयोध्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया जाना।
5. मंदिर में विशेष आरती एवं श्रृंगार का आयोजन किया जाना।
6. मंदिर में आरती पश्चात् प्रसाद का वितरण।
7. विद्युत रोशनी सहित व्यवस्था करना।
8. मुख्य मंदिरों आस-पास होर्डिंग / बैनर लगवाना।
भवदीय
M (अनिल कुमार शर्मा) शासन उप सचिव”

देवस्थान विभाग के मैसेज का सब जगह से बहुत आभार मिल रहा है।

Join न्यूज-राजस्थान Whatsapp channel for latest updates

Shares: