रुमी अल-क़तारी (rumi alqahtani) सुर्खियों में हैं! वह सऊदी अरब (Saudi Arab) की पहली महिला हैं, जिन्होंने किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया है। उन्होंने मलेशिया में हुए “मिस एंड मिसेज ग्लोबल एशियन 2024” (Miss and Mrs. Global Asian 2024) प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया। रुमी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसके बाद कई लोगों का मानना है कि यह सऊदी अरब के बदलते सामाजिक परिवेश का प्रतीक है।

rumi alqahtani
rumi alqahtani

प्रतियोगिता में भाग लेने के दौरान रुमी अल-क़तारी ने शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि विजेता का खिताब फिलीपींस की डायन शेन मैग अबो और मिस ग्लोबल एशियन का खिताब सिंगापुर की जेसिका लॉन्ग को मिला।

Rumi alqahtani Instagram- https://www.instagram.com/rumy_alqahtani/

27 वर्षीय रुमी को उनके देश का सांस्कृतिक दूत माना जा रहा है। उनका कहना है कि वैश्विक प्रतियोगिताओं में भाग लेने का उनका मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को सऊदी अरब और वहां के लोगों के बारे में जागरूक करना है।

Rumi alqahtani comment on participation:

रूमी के हवाले से कहा गया है, “मेरा योगदान विश्व संस्कृतियों को सीखना और हमारी प्रामाणिक सऊदी संस्कृति और विरासत को दुनिया के सामने लाना है। मैंने नजदी पोशाक पहनी थी और मुझे खुशी हुई क्योंकि मैं नजद क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही थी और वहां की लोकप्रिय पोशाक को जनता और प्रेस ने खूब सराहा।”

ये भी पढ़ें:-Tata Punch EV: क्रिकेट के मैदान पर इलेक्ट्रिक क्रांति का छक्का!

Shares: