Maryam Nawaz ने इतिहास रच दिया है, वे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। 27 फरवरी को उन्होंने पंजाब के गवर्नर हाउस में अपने पिता Nawaz Sharif and Uncle Shahbaz Sharif की मौजूदगी में CM पद की शपथ ली।

हालांकि, PTI समर्थक विधायकों ने वोटिंग और शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया। SIC के 103 विधायक सदन में नहीं आए, जिसके बाद मरियम नवाज को 220 विधायकों का समर्थन मिला।

अपने भाषण में मरियम ने कहा:

  • Maryam Nawaz: “यह मेरी जीत नहीं, हर पाकिस्तानी women की जीत है।”
  • “मेरा लक्ष्य पंजाब में आर्थिक और सामाजिक स्तर पर तरक्की लाना है।”

    Maryam nawaz
    Maryam nawaz

यह एक ऐतिहासिक क्षण है और मरियम नवाज की जीत महिला सशक्तिकरण के लिए एक बड़ी जीत है।

DMK: मंत्री पेरियास्वामी हाईकोर्ट ने खारिज किया बरी का आदेश

Maryam Nawaz: पाकिस्तान की राजनीति में एक चमकता सितारा

मरियम नवाज़, पाकिस्तान की सबसे प्रभावशाली महिला राजनेताओं में से एक, जिन्होंने अपनी हिम्मत, करिश्मा और राजनीतिक कौशल से पाकिस्तान की राजनीति में अपना नाम बनाया है।

Maryam Nawaz: Birth and family

मरियम नवाज़ का जन्म 28 अक्टूबर 1973 को लाहौर, पाकिस्तान में हुआ था। वे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ और उनकी पहली पत्नी कुलसुम नवाज़ की बेटी हैं।

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन:

मरियम नवाज़ ने लाहौर के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी और किंग एडवर्ड मेडिकल यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की।

Maryam nawaz first cm of pakistan
Maryam nawaz first cm of pakistan

Maryam Nawaz’s political journey: मरियम नवाज का राजनीतिक सफर

मरियम नवाज़ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की बेटी हैं। 90 के दशक में जब उनके पिता प्रधानमंत्री थे, तब मरियम ने शादी की थी।

शुरुआत में मरियम राजनीति में सक्रिय नहीं थीं। 1999 में जब जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ ने तख्तापलट करके नवाज़ शरीफ़ को कैद में डाल दिया, तब मरियम अपनी मां के साथ पहली बार सार्वजनिक तौर पर सामने आईं। उन्होंने General Musharraf को खुली चुनौती दी और अपने पिता का समर्थन किया।

2007 में नवाज़ शरीफ़ के पाकिस्तान लौटने के बाद मरियम ने राजनीति में उतरने का फैसला किया। 2011 में वे पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) की युवा शाखा की अध्यक्ष बनीं।

  • 2011 में सक्रिय राजनीति में आईं।
  • 2017 में पिता नवाज शरीफ के अयोग्य घोषित होने के बाद पार्टी की कमान संभाली।
  • 2017 में BBC की 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल।
  • 2018 में न्यूयॉर्क टाइम्स की दुनिया की 11 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल।

Join News-Rajasthan whatsapp channel for latest updates 

यहाँ कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातें हैं:

  • मरियम नवाज़ एक प्रखर वक्ता और सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।
  • वे महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय की प्रबल समर्थक हैं।
  • वे पाकिस्तान और भारत के बीच बेहतर संबंधों की पक्षधर हैं।
  • मरियम नवाज ने अपनी मां Kulsoom Nawaz की तस्वीर साथ रखी हुई थी।
  • मरियम नवाज ने कहा कि वे किसी से बदला नहीं लेना चाहती हैं।

विवाद:

मरियम नवाज़ पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं। 2018 में, उन्हें नेशनल एकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) ने पनामा पेपर्स मामले में गिरफ्तार किया था।

Shares: